टेंट हाऊस में भडकी आग,सब कुछ खाक,लाखो का नुकसान

Updesh Awasthee
0
बैराड़। बैराड़ नगर के नया बस स्टैंड के पास धौरिया रोड़ पर स्थित एक टेंट हाउस और डीजे की दुकान में सोमवार की रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा टेंट हाउस और डीजे का सामान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के नया बस स्टैंड पर रामस्वरूप धाकड़ की दुकानों में कोमल जादौन पुत्र बाबू जादौन ने टेंट हाउस और डीजे की नई दुकान खोली थी सोमवार की शाम कोमल दुकान बंद कर अपने गांंव धौरिया चला गया रात्रि में अचानक दुकान के सामने रहने वाले पदम धाकड़ ने दुकान में से धुआं निकालता देख मकान मलिक और पडोसियों को दुकान में आग लगने की सूचना दी। 

पड़ोसियों ने नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को आगजनी की सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पहुंची तब तक आसपास के लोगों ने अपने घरों से पानी लाकर की मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग को बुझाया। 

लेकिन तब तक दुकान में रखा टेंट हाउस और डीजे का सामान पूरी तरह जल कर राख हो चुका था। कोमल जादौन ने बताया कि आग लगने से टेंट हाउस और डीजे का करीब ३ लाख का सामान जल गया दुकान में रखी ५० कुर्सी, गद्दे, रजाई, डीजे मशीनें, बड़ी केवीनेटें, केवल, मेटल, लाइट आदि टेंट का सामान पूरी तरह जल गए। टेंट हाउस संचालक ने अज्ञात कारणों से दुकान में आग लगने  की सूचना पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाकर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!