प्रहलाद भारती के प्रयास से हुई 10 करोड की सडके स्वीकृत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विधायक प्रहलाद भारती के प्रयासों से पोहरी विधानसभा क्षेत्र में सडक विकास प्राधिकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 13.105 किमी लंबाई की कुल 7 सडक़ें स्वीकृत हुई है। जिनमें एबी रोड से सतनवाडाखुर्द लंबाई 2.78 किमी, लागत, 174.56 लाख, ग्राम खेरोना-झिरी रोड से कपराना लंबाई 0.750किमी, लागत 65.88 लाख, मुढेरी-कुंअरपुर रोड से विजरावन लंबाई 1.325 किमी, लागत 74.12 लाख, मुढेरी-कुंअरपुर रोड से रौदा लंबाई 01 किमी, लागत 54.63 लाख इसी प्रकार खरईभाट रोड से ढकरौरा, लंबाई 1.10 किमी, लागत 68.39 लाख, ग्राम कुंअरपुर रोड से मदनखेडी, लंबाई 1.20 किमी तथा लागत 82.01 लाख, मेहलोनी रोड से टुकी लंबाई 4.95 किमी, लागत 459.83 लाख सहित कुल 9 करोड़ 79 लाख की लागत की सडकों के निर्माण की स्वीकृति हुई है। 

विधायक भारती ने बताया कि इसके पूर्व विगत तीन वर्षो में विधानसभा क्षेत्र के  लगभग 59 ग्रामों हेतु 102.53 किलोमीटर लंबाई की पक्की सडकों की स्वीकृति हुई है। इन सडकों में अधिकांश का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, तो वहीं निर्माणाधीन सडकों का कार्य भी पूर्ण होने की स्थिति में है। 

उन्होंने कहा कि पोहरी विधानसभा क्षेत्र में आमजन की सुविधा के दृष्टिगत विकास कार्य जारी रहेंगें। विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पक्की सडकों से जुड चुके हैं, तथा हमारा प्रयास है कि, आगामी समय में शेष सभी ग्रामों में पक्के सडक़ मार्गों का निर्माण हो।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!