शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले न्यू ब्लॉक में एक मजदूर की ट्रक में कबाड़ा लोड करते समय मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर उर्फ लालू पुत्र हरवान बाथम निवासी गड्डा मोहल्ला न्यूब्लॉक में ट्रक में कबाड़ा लोड कर रहा था। कबाड़ा लोड करते समय वह ट्रक से नीचे गिर गया और चोटिल होकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर उसे अस्पताल लेकर आए जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। ट्रक में कबाड़ा लोड़ करते समय मजदूर की गिरने से मौत
3/26/2018
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले न्यू ब्लॉक में एक मजदूर की ट्रक में कबाड़ा लोड करते समय मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर उर्फ लालू पुत्र हरवान बाथम निवासी गड्डा मोहल्ला न्यूब्लॉक में ट्रक में कबाड़ा लोड कर रहा था। कबाड़ा लोड करते समय वह ट्रक से नीचे गिर गया और चोटिल होकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर उसे अस्पताल लेकर आए जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।