किशोरी का रास्ता रोक की अशलील बातें, मना किया तो कर दी मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम एडवारा में गांव के रहने वाले एक युवक ने किशोरी के रास्ता रोक लिया और उससे अशलील बातें कि जब किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम एडवारा की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह घर के सामने खड़ी हुई थी तभी गांव का रहने वाला ओलेश पुत्र बादलसिंह कुशवाह उसके पास आया और उसका हाथ पकड़ लिया एवं अशलील बातें करने लगा। 

जब किशोरी ने ऐसा करने से मना किया तो युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को मामले के बारे में जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

पड़ोसी के यहां कह कर गई युवती हुई गायब 
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कोट में एक युवती  लापता हो गई। युवती पड़ोसी के यहां काम की कहकर गई और वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोट की रहने वाली 19 वर्षीय युवती घर में परिजनों के यहां किसी काम से जाने की कहकर गई थी, जब काफी देर बाद वह वापस नहीं लौटी तो परिजन पड़ोसी के यहां गए और पुत्री के बारे में पूछताछ की लेकिन उन्होंने वहां किशोरी के आने की बात से इंकार कर दिया। 

इसके बाद आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!