कर्जदारो ने की युवक की मारपीट, खेत में महिला को कूटा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डामरोनकला में एक युवक को उधारी के रुपए मांगना महंगा पड़ गया। यहां कर्जदारों ने युवक की रुपए मांगने को लेकर जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

कमल किशोर पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी डामरोनकला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने गांव के ही रहने वाले कमलेश, लवकुश को कुछ रुपए उधार दिए थे। काफी दिन होने के बाद जब उक्त युवकों ने उधारी के रुपए नहीं दिए तो वह उसे लेने के लिए पहुंचा जहां दोनों युवकों ने एक-दो दिन की मोहलत मांगी। जिस पर कमल वहां से वापस आ गया। बीते रोज रात करीब 9 बजे दोनों युवक उसके घर आए और कहा कि उन्हें रुपयों की जरूरत है। 

जिस पर कमल ने कहा कि पहले के रुपए लौटाओ जिस पर दोनों युवकों ने रुपए लौटाने से मना कर दिया और गाली-गलौंज करने लगे। जब कमल ने गाली देने से मना किया तो दोनों युवकों ने मिलकर उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। 

खेत पर फसल काट रही मजदूर महिला की मारपीट
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बैरसिया में खेत पर फसल काट रही महिला की दो युवकों ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि मजदूर महिला को पास ही के खेत मालिक मजदूरी के लिए लाया हुआ था और उसे खेत में कटाई में लगा दिया। थोड़ी देर बाद वहां दो युवक आए और कहा कि उनकी जमीन है। इसी बात को लेकर युवकों ने महिला के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

ममता पत्नी तारा आदिवासी निवासी ग्राम बैरसिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसे फसल कटवाने के लिए बुलाया गया था पास ही के खेत मालिक ने उससे कहा कि तुम्हें यहां की फसल काटनी है जिस पर मजदूर ममता फसल काटने लगी। 

इतने में वहां संजय त्यागी व केदार त्यागी निवासी ग्राम पचेरा थाना मेहगांव जिला भिंड आए और कहने लगे कि यह उनकी जमीन है तुमने यहां कैसे कटाई की जिस पर महिला ने कहा कि उसे पास ही के खेत मालिक ने ऐसा बोला है जिस पर दोनों युवक महिला के साथ गाली-गलौंज करने लगे। 

जब महिला ने गाली देने से मना किया तो युवकों ने उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!