छत पर सोते रहे परिजन और चोर ले गए सोना-चांदी सहित नगदी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिलावत तें बीते रोज चोरों ने एक मकान के ताले चटका दिए। यहां चोरों ने सोना-चांदी सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि घटना के समय परिजन दूसरी मंजिल पर सो रहे थे और चोरों ने नीचे के मकान का ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब मकान में रह रहे लोग जागे तो चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

श्रीचंद्र पुत्र राजाराम कुशवाह निवासी ग्राम चिलावत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज रात के समय वह अपने घर की दूसरी मंजिल पर परिजनों के साथ सो रहे थे। सुबह जब सोकर उठे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए पड़े हैं और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। जिस पर जब खोजबीन की गई तो पता चला कि बक्शे का ताला टूटा हुआ है। 

श्रीचंद ने बताया कि बक्से में सोना-चांदी के आभूषण व 60 हजार रुपए नकदी रखी हुई थी। जिसे चोर चुराकर ले गए। घटना की सूचना श्रीचंद ने पुलिस को दी जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया एवं शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!