फिर लीक हुआ 12वीं का पेपर, इस बार फर्जी नहीं

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। इस माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाए संचालित है, आज कक्षा 12वीं क्लास का जनरल इंग्लिश का पेपर था। उक्त पेपर आज 9 बजकर 14 मिनिट पर वायरल हो गया था। इससे पूर्व भी हिन्दी का पेपर सुबह ही आऊट हो गया था लेकिन वह पेपर ऑरिजनल नही था। लेकिन आज वायरल हुआ पेपर ऑरिजनल है। जैसा कि विदित है कि आज 12र्वी क्लास का जनरल इंग्लिश पेपर था। उक्त  सुबह 9 बजे सोशल मिडिया पर बदरवास में संचालित बाट्सएप गु्रप बगीचा सरकार में मोबाईल नंबर 7509924927 से वायरल हुआ। इस मामले की सूचना तत्काल शिवपुरी कलेक्टर तरूण राठी को दी गई, उन्होने कहा कि उक्त वायरल पेपर ऑरिजनल नही है। उन्होने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के माध्यम से स्टूडेंटो से अपील भी की वे सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी पेपर पर ध्यान न देते हुए अपनी स्टर्डी पर ही ध्यान लगाए। 

इसके 14 मिनिट बाद एक ओर इंग्लिश पेपर वायरल हुआ। इस पेपर को भी फैक समझ लिया गया लेकिन 12 बजे के बाद शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने इन पेपरों का मिलान किया गया तो 9 बजकर 14 मिनिट वाला पेपर हुबहू निकला। 

अब यह मामला गंभीर हो गया है कि परीक्षा केन्द्रो पर पेपर खुलने से पूर्व ही यह पेपर आउट हो गया। हमारे पास यह पेपर 9 बजकर 14 मिनिट पर आया था, तो स्वाभाविक है यह पेपर इससे पूर्व ही आउट हुआ होगा। कडी सुरक्षा के बीच रहने वाला यह पेपर कैसे आऊट हो गया। इससे फिर सिद्ध होता है कि नकल मफियाओ के आगे प्रशासन फिर बौना हो गया। 

इनका कहना है-
हम यह दिखवा रहे है कि उक्त पेपर किस सेंटर से लीक हुआ है। इसके लिए हमने जांच प्रतिवेदन बनाकर बोर्ड को भेज दिया है। अब पेपर पर अंकित नंबर के आधार पर बोर्ड ही चेक करेगा कि उक्त पेपर किस सेंटर से आउट हुआ है। उस नंबर की भी हम जांच करा रहे कि है कि यह कहा से और कैसे बाहर आया। रही बात पेपर केंसिल की तो वह मंडल डिसाईड करेगा। 


तरूण राठी,कलेक्टर शिवपुरी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!