महाराज अपने समय में दलगत राजनीति दूर रहकर काम करते थे: महेन्द्र यादव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। माधौ महाराज प्रथम एवं कै.माधावराव सिंधिया समारोह समिति के तत्वाधान में संभाग स्तर पर कै माधवराव सिंधिया की 73 वा जन्म दिन अटूट श्रद्धाए नमन एवं पुष्पाहार अर्पित कर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सर्वहारा वर्ग के नागरिकों द्वारा चिंताहरण मंदिर के सामने दो वत्ती चौराहे पर स्थित विशाल अदमकद सिंधिया की प्रतिमा पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोलारस के नवनिर्वाचित विधायक महेन्द्र यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि सिंधिया हमेशा दलगत राजनीति से दूर रहकर सर्वहारा वर्ग एवं समाज के लिए अपनी सोच एवं सेवायें देते थे। जिससे ग्वालियर संभाग में विशाल स्तर पर विकास संपन्न हुआ। 

नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने शहर के प्रथम नागरिक होने के नाते श्री सिंधिया की आदमकद प्रतिमा पर प्रथम माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सिंधिया अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोपरि माना और अपनी सरकार में केन्द्रीय सरकार में रेल मंत्री रहते हुए शिवपुरी रेल लाईन जो?कर नागरिकों के लिए बहुत बड़ी सौगात दी हैं।

जिसका लाभ भावी पीढी भी उठाती रहेगी। इस अवसर पर सर्वहारा वर्ग के अलावा विशेष रूप से हरवीर सिंह रघुवंशी, सिद्धार्थ लढा, श्रीमती बसंती लोधी, श्रीमती अर्चना चतुर्वेदी, ऊषा भार्गव, पूनम कुलश्रेष्ट, संस्था के संयोजक रामकृष्ण मित्तल, महासचिव गोविन्द गर्ग, मोहन मधुर गुप्ता, छत्रपाल सिंह गुर्जर, राकेश गुप्ता, राकेश आमोल, राजेन्द्र शर्मा, रूपकिशोर वशिष्ट रामजीलाल कुशवाह, अनिल गोयल, श्याम राठौर, उत्तम बंसल, मनीराम राठौर, अनिल उत्साही, ललित जैन, अशोक मोहिते, राजकुमार शर्मा पत्रकार, निर्भय सिंह हीरा, अजय गुप्ता आदि गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। अंत में समिति की ओर से मिष्ठान वितरण किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!