शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि आज मंगलवार-बुधवार की रात एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्याकर मृतक की बाईक पर उसकी लाश को आगे टंकी पर लटकाकर कुंए में फैक आया। बताया गया है कि यह हत्या लेन-देन के विवाद पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम अजय उर्फ रामजीलाल लोधी पुत्र जयकिशन निवासी ग्राम ब हारी थाना दिनारा करैरा आया और यहां वह कल्लू प्रजापति निवासी फिल्टर रोड करैरा के पास पहुंचा। यहां अजय ने उसे अपने साथ चलने को कहा जिस पर कल्लू ने अपनी बाइक निकाली और आरोपी युवक के साथ चला गया।
कल्लू उसे अपने किराए के मकान जो वार्ड क्रमांक-6 हरदौल मंदिर के पास है लाया और शराब पी। इसके बाद अजय ने उससे कहा कि 15 हजार रुपए जो उधार लिए थे वह उसे वापस कर दे। जिस पर कल्लू उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब कल्लू को गाली देने से मना किया तो वह नहीं मनाया जिस पर अजय ने गुस्से में उसके ऊपर पत्थर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना छिपाने घर से 300 मीटर दूर फेंकी लाश
पुलिस ने बताया कि कल्लू की हत्या करने के बाद हत्यारे अजय ने उसके शव को बाइक को आगे टंकी पर रखा और उसे घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर कुए पास लाया और बाइक सहित लाश को फेंक कर घर भाग गया।
जब युवक घर नहीं लौटा तो उसके भाई गणेश व नेकराम उसे ढूंढने के लिए निकले जिस पर उन्हें रास्ते में भाई का शव पड़ा मिला। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना डायल 100 व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि कल्लू को अजय अपने साथ ले गया था।
भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पहुंची जहां मृतक के भाईयों ने बताया कि वह अजय के साथ गया हुआ था। जिस पर पुलिस ने अजय के घर का पता पूछा और घर पर पहुंचकर दबिश दी। यहां पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी खून से सने कपड़े साफ कर रहा था और भागने की फिराक में था उसी समय पुलिस ने उसे गिर तार कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।