शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम भगोरा पुल के पास शिवपुरी-झांसी मार्ग पर आज सुबह एक बस व डंपर की भिंडत हो गई जिसमें बस पलटते- पलटते बच गई। गनीमत यह रही कि बस पलटते-पलटते बच गई और एक गंभीर हादसा टल गया। जबकि दुर्घटना में बस में सवार सभी सवारियों में चीक-पुकार मच गई। जिसमें दो-चार सवारियों को ही हल्की चोटे आई हैं।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया है कि शिवपुरी-झांसी मार्ग पर रविवार सुबह 5 बजे शिवपुरी से जा रही यादव ट्रेबल्स की सामने से आ रहे डंपर से भिंडत हो गई। जिसमें एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।