खनियांधाना। जिले के खनियांधाना विकासखंण्ड के जनशिक्षा केन्द्र अछरौनी अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्यारा में पिछले 6 दिन से ताला लटका हुआ है। स्कूल न खुलने के संबंध में जब स्कूल प्रभारी से बात की गई तो उनका कहना था कि उसकी सास का देहांत होने के कारण स्कुल नही खुल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कुल में पदस्थ अन्य शिक्षक भी स्कूल से गायब है।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्यारा के शाला प्रभारी सियाराम अहिरवार की सास का देहांत हो गया है। इस कारण स्कुल पर 8 मार्च से स्कूल पर ताला लटक रहा है । स्कूल के बच्चे भी पढने के लिए मोहताज है। स्कूल की एक महिला शिक्षक और अतिथि शिक्षक भी नदारद है
ग्रामीणो के अनुसार एक शिक्षक अनिल शर्मा जरूर स्कूल आ रही है,जो कुछ बच्चो को पढ़ा कर लोट जाता है। अनिल का कहना है कि प्रभारी उनको चाबी देकर नही गए। इस संबंध जब शाला प्रभारी सियाराम अहिरवार से बाती की तो उनका कहना है कि मेरी सास का देहांत हो गया है। इस कारण में इलाहाबाद से लौटने के बाद स्कूल पहुंच जांऊगा।
इनका कहना है-
शाला प्रभारी पिछले सप्ताह भर से स्कूल नही आ रहे है,इस कारण स्कूल पर ताला लटका हुआ है। पेपरो के समय स्कूल बंद होने से बच्चो का भविष्य खराब होना तय है।
रामदास लोधी सरंपच क्यारा

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।