कोलारस। नगर के मानीपुरा क्षेत्र में हिंदुस्तान होटल के सामने पास-पास में बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करने वाले दो व्यापारी आपस में भिड़ गए, दोनों के बीच जमकर लात-घूसे एवं लाठी चली जिसमें दोनों चोटल हो गए, पुलिस ने एक-दूसरे की रिर्पोट पर से क्रॉस प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर के एप्रोच रोड़ पर निवास करने वाले सेठ बृजमोहन जैन एवं पहलवान धाकड़ के मानीपुरा इलाके में हिंदुस्तान होटल के सामने पास-पास में बिल्डिंग मटेरियल के फड़ लगे हुए हैं।
बताते हैं कि कारोबार को लेकर एक-दूसरे में काफी समय से तनातनी चली आ रही थी, कोई ग्राहक पहलवान के जहां जाता तो उसे सेठ रोक लेता था और सेठ के यहां ग्राहक आता तो पहलवान अपने यहां रोक लिया करता था, इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच मुंहवाद हो गया और धीरे-धीरे यह विवाद मारपीट में बदल गया। एक-दूसरे ने जमकर लात-घूंसे व लाठ चलाई जिसमें दोनों ही चोटिल हो गए। पुलिस ने बृजमोहन की रिर्पोट पर से पहलवान धाकड़ एवं धाकड़ की रिर्पोट पर से सेठ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों का मेडीकल कराने के बाद क्रॉस प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।