नशा करवाकर महिला को ले जा रहा था देह व्यापार के लिए, हालत बिगड़ी तो मामला आया सामने

0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में खेवड़ा जिला सोनीपत की महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह काम मांगने के लिए ग्वालियर के रहने वाले एक युवक के पास गई हुई थी जहां युवक उसे नशा करवाकर देह व्यापार के लिए ले जा रहा था। मामले की पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

खेबड़ा थाना राई जिला सोनीपति की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति ड्रायवर है और उसकी पारिवारिक स्थिति बहुत ही खराब है यहां तक की रोटी के भी लाले पड़े हुए हैं। अपनी खराब स्थिति को देखते हुए वह काम की तलाश में निकली।
 
जहां उसकी मुलाकात पीयूष पुत्र प्रदीप चौहान निवासी ग्वालियर मिल गया जहां उसने महिला को काम दिलाने का वादा किया और अपने साथ इंदौर चलने को कहा। यहां जाते समय वह बदरवास के ग्राम कुटुब ढावा एबी रोड पर रूके और महिला को खाने के लिए कहा। 

यहां युवक ने उसे धोखे से शराब पिला दी और नशा करवा दिया। अत्यधिक नशे के कारण महिला की हालत बिगड़ गई जिसे इलाज बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने महिला को अस्पताल में भर्ती कर सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला से जब पूछताछ की तो उसने सारे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद उसे घर भेज दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!