राघवेन्द्र कॉलोनी से घर के बाहर खडी बाईक गायब

0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली राघवेंद्र कॉलोनी में से बीते रोज घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।चंद्रमोहन पुत्र रामभरोसे अग्रवाल निवासी राघवेंद्र नगर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय उसने अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा किया था और वह घर के अंदर चला गया। जब वह घर से बाहर आए और बाइक को किसी काम के लिए उठाया तो देखा कि बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। 

जिस पर चंद्रमोहन ने आस-पड़ोस में पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना चंद्रमोहन ने पुलिस को दी जहां पुलिस ने बाइक चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

पटिया पर रखा मोबाइल चुरा ले गए चोर
शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले करौदी संपबैल के पास एक दो युवक एक युवक का मोबाइल चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

राहुल पुत्र मंजूराम जाटव निवासी इंदार हाल करौदी स बैल शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह करौदी संपबैल के पास बनी पटिया पर बैठा हुआ था तभी दो व्यक्ति आए और उसके पास बैठक गए। कुछ देर बाद दोनों व्यक्ति उठकर चले गए। इसके बद राहुल ने किसी को फोन लगाने के पटिया पर रखा मोबाइल उठाया तो पता चला कि मोबाइल वहां नहीं है जिस पर उसने दोनों युवकों को खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिले। 

इसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने जांच के बाद मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!