शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पदम ढावा के पास खरई से पुलिस ने एक ट्रक की चैकिंग के दौरान उसमें ठूसकर भरे हुए ऊंटों को मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि इन ऊंटों को कटने के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं और तलाशी लेने पर एक 315 बोर का कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने बताया कि ट्रक में लगभग 15 ऊंट भरे हुए थे जिसमें से एक ऊंट की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक हरियाणा नंबर के ट्रक में ऊंटों को भरकर कटने के लिए ले जाया जा रहा है। जहां पुलिस ने पदम ढावा के पास खरई पर चैकिंग लगाई गई इसी दौरान एक एचआर नंबर का ट्रक गुजरा जिसे पुलिस ने रोका और उसकी चैकिंग की।
चैकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक में करीब 15 ऊंट देखे जिसमें से एक ऊंट की मौत हो चुकी थी। जब पुलिस ने ट्रक में सवार मोहम्मद पुत्र शब्बीर खान, सलमान पुत्र युसुफ खान बागपत उप्र से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इन ऊंटों को झांसी कटने के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जब ऊंटों को ले जाने संबंधी कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिर तार कर ऊंटों को मुक्त कराया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।