शिवपुरी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ शिवपुरी के जिला मुख्यालय आयुक्त मून्नालाल शर्मा एवं जिला सचिव कमलकांत कोठारी ने संयुक्त रूप से जानकारी में बताया कि सत्र 15-16 से 17-18 तक जिले से 12 स्काउट्स और 3 गाइड्स का चयन राज्यपाल अवार्ड के लिए हुआ है।
जिन्हें 6 से 10 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित होने वाली राज्यपाल रैली में स्वयं राज्यपाल अवार्ड देंगे। उत्कृष्ट उमा नं. 1 शिवपुरी से 5 स्काउट्स और 2 गाइड्स, मॉडल स्कूल कोलारस से 3 स्काउट्स, व्हीटीपी शिवपुरी से 2 स्काउट, मॉडर्न स्कूल शिवपुरी से 1 स्काउट, गुरुनानक स्कूल शिवपुरी से 1 स्काउट और रंग्गढ़ रेनबो स्कूल शिवपुरी से 1 गाइड का चयन हुआ है।
इनमे गुरवेंद्र गुर्जर, आयुष शर्मा, अभिनय गौतम, धर्मेंद्र रजक,अरशद खान, अवधेश धाकड़, रिंकू धाकड़, देवेंद्र धाकड़, आकाश जाटव, अनिल दादोरिया, विकास खत्री, सूरज सिंह चिढार और गौरी कोठारी, प्रियंका मल्होत्रा, खुशी शिवहरे शामिल हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।