रामनवमीं को लेकर आयोजन समिति घर-घर जाकर कर रही है पंजीयन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में इन दिनों रामनवमीं की शोभायात्राा को लेकर तैयारीयां जोरों पर चल रही है। आगामी 25 मार्च को आने वाली रामनवमी पर शहर में निकाली जाने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की शोभायात्रा को अधिक से अधिक भव्यता प्रदान करने हेतु हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा शहर में घर घर जाकर पंजीयन का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। 

अभी तक शहर में 7 हजार घरों का पंजीयन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी क्रम में दिनांक 14 फरवरी को विवेकानंद कॉलोनी, विजय पुरम कॉलोनी में समिति के सदस्यों के द्वारा विभिन्न समाज एवं संस्थाओं के प्रमुखों के साथ संपर्क कर पंजीयन किये गए।  

इसके पश्चात गौतम विहार कॉलोनी एवं ठकुरपुरा में भारत माता की आरती का आयोजन भी किया गया एवं इसके अतिरिक्त लुधावली, सुनार गली एवं ठाकुर बाबा मंदिर शिव शक्ति नगर में बैठकें आयोजित की गयी। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन से आग्रह किया गया कि आने वाली 25 मार्च को मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम जी की शोभायात्रा का हिस्सा अवश्य बनें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!