शिवपुरी. लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.भोपाल द्वारा कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थी जिला उत्कृष्ट विद्यालय (शा.उ.मा.वि.क्र.-1) शिवपुरी में प्रवेश हेतु 03 अप्रैल 2018 तक आवेदन पत्र प्रवेश समिति से प्राप्त कर समिति को ही जमा कराए। आवेदन पत्र प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्राप्त एवं जमा किए जाएगें। जिला उत्कृष्ट विद्यालय (शा.उ.मा.वि.क्र.-1) शिवपुरी के प्राचार्य श्री अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा कक्षा 9वीं की 04 मार्च 2018 को ली गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम 19 मार्च को घोषित किया जा चुका है। मेरिट वाले आवेदन पत्र 03 अप्रैल 2018 तक स्वीकार किए जाएगें। 04 अप्रैल से 10 अप्रैल 2018 तक शेष बची सभी वर्गों की रिक्त सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची से विद्यार्थियों के आवेदन पत्र आवश्यक प्रपत्र सहित 10 अप्रैल 2018 तक स्वीकार किए जाएगें।
संलग्न करना होगें आवश्यक दस्तावेज
कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आवेदन के साथ प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की इंटरनेट की प्रति, कक्षा 8 उत्तीर्ण की अंकसूची की छायाप्रति, शाला त्याग प्रमाण-पत्र की मूल प्रति (बीईओ द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित), संबंधित छात्र-छात्रा की चाइल्ड आईडी की छायाप्रति, संबंधित छात्र-छात्रा के आधारकार्ड की छायाप्रति, संबंधित छात्र-छात्रा के राष्ट्रीयकृत बैंक के खाता क्रमांक की छायाप्रति, पिता के आय प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, पिता के मूल निवासी प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, यदि पिता या माता मजदूर वर्ग से है तो उसका वैध प्रमाण पत्र की छायाप्रति, यदि पिता या माता सफाईकर्मी हैं तो उसका सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, एक फोटो आवेदन पत्र में चस्पा करें एवं एक फोटो आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।