जैविक खेती की जानकारी देने शिवपुरी का 80 सदस्यीय दल यूपी रवाना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शिवपुरी द्वारा उत्तरप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्वसहायता समूहों की महिलाओं को जैविक खेती के बारे में सिखाये जाने हेतु 80 सदस्यीय कृषि सीआरपी दल 15 दिवस के लिए 27 मार्च 2018 को प्रात: 05.30 बजे रवाना किया जाएगा।
म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.अरविन्द भार्गव ने बताया कि 80 सदस्यीय कृषि सीआरवी दल उत्तर प्रदेश के ललितपुर, झांसी, जालौन जिले के विभिन्न ग्रामों में जैविक खेती के बारे में सिखाये जाने हेतु समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देगा। 

शिवपुरी जिले के सीआरपी दल की महिलाए विकासखण्ड शिवपुरी, नरवर, करैरा, कोलारस, बदरवास, पोहरी, पिछोर एवं खनियांधाना की रहने वाली है। सीआरपी एक 16 सदस्यीय दल को 22 मार्च 2018 को रवाना किया जा चुका है। उक्त सीआरपी दल की प्रत्येक महिला को शासन द्वारा 15 दिवस का 13060 रूपए भुगतान किया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!