कोलारस। कोलारस विधानसभा के उपचुनाव की जीत के बाद जनता को धन्यवाद देने आए सांसद सिंधिया ने भाजपा पर कडे प्रहार किए। सांसद सिंधिया ने कहा कि भाजपा 200 सीटो का दावा करती है, लेकिन 2 सीट भी नही जीत पाई। सांसद सिंधिया ने धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम की तरह मैं काम नहीं करता। वे पंचायत भवन देकर फुर्र हो गए और मैं 70 करोड़ की सडक़ सहित ट्रेन लेकर आया हूं। वे कहते हैं कि अबकी बार 200 पार और वह 2 सीटें भी पार नहीं कर सके।
उन्होंने कहा कि 7 मार्च को मेरा दौरा धन्यवाद सभा का पहले से तय था, लेकिन सीएम एक दिन पहले ही 6 को बेरखेडी में धन्यवाद दे गए और उस स्थान पर सभा की जहां सबसे ज्यादा वोट मिले। यह द्वेष भावना है।
उनका दिमाग तेज है लेकिन दिल बहुत छोटा है। वे पंचायत भवन देकर फुर्र हो गए और हम केंद्रीय सडक़ निधि से 70 करोड़ की लागत वाली 45 किमी की मेघोना बड़ा से अमरोद रोड की सौगात लेकर आया हूं। यही नहीं चैन्नई से भोपाल ट्रेन भी लाया हूं जो कोटा गुना मुंगावली से जोधपुर होते हुए जाएगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।