टेंपों-ट्रेक्टर की आमने-सामने भिडंत, 2 की मौत, 1 घायल

0
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बाचरौन चौराहा तिराहे  पर एक टेंपो व ट्रेक्टर की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस घटना में टेंपों में बैठे दो लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेक्टर सवार मौके से फरार हो गया वहीं टेंपों का चालक भी अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें मंगलवार को रात के समय उन्हें सूचना मिली कि बाचरौन चौराहा तिराहे के आगे फैक्ट्री के सामने एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां देखा तो कुछ लोग घायल पड़े हुए हैं। जब पुलिस ने घायल लोगों को देखा तो उनमें से दो लोग सचिन व घनश्याल लोधी की मौत हो गर्ई थी व एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ था।  घायल को पुलिस ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहीं मृत युवकों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

मौके पर मौजूद लालसिंह पुत्र खुसालसिंह प्रजापति निवासी ग्राम खुरई ने पुलिस को बताया कि मृत युवक टेंपों में बैठे हुए थे और वह उसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थी। तभी सामने से आ रहे ट्रेक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ऑटो चालक व ट्रेक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर टेंपो व ट्रेक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!