मदद के बहाने दिलाया घर, एक साल तक करते रहे बलात्कार

0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के साथ दो लोग 11 माह तक बलात्कार करते रहे। मामले में पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था और उक्त युवक उसकी मदद के बहाने अपने साथ ले आए और किराए के मकान में रखा इस दौरान कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

बैराड़ की गायत्री कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। यह विवाद कोर्ट में था जब कोर्ट में वह खड़ी हुई थी उसी समय नंदू राठौर निवासी लुधावली व चंपा राठौर निवासी तुलसीनगर शिवपुरी उसके पास आए और मामले में मदद करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। यहां लोगों ने महिला को अंबेडकर कॉलोनी में किराए से मकान दिलाया और उसका खाने-पीने आदि का इंतजाम किया। इसी दौरान दोनों युवकों ने महिला के अकेलेपन का फायदा उठाया और उसके साथ बलात्कार किया। 

यह सिलसिला यही नहीं थमा युवकों ने महिला के साथ 11 माह तक बलात्कार किया। जब महिला ने थाने में शिकायत की बात कही तो युवकों ने उसकी मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई। जब युवकों द्वारा महिला को बार-बार परेशान किया जाने लगा तो वह थाने पहुंच गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने नंदू राठौर व चंपा राठौर के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!