फर्जीँ मार्कशीट पर पकी,महिला बाल विकास विभाग में नौकरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के खनियाधानां स्थित पीपलखेडी गांव में फर्जी अंकसूची व गलत जन्म तिथि बताकर मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता के पर पर नियुक्ति लेने का आरोप एक महिला पर उसी गांव की रहने वाली महिला ने लगाया है। महिला का कहना है कि नियामानुसार नियुक्ति उसकी होना थी लेकिन विभाग के परियोजना अधिकारी ने भ्रष्टाचार कर आपात्र महिला को फर्जी दस्तावेजो के आधार पर नियुक्ति कर दिया। पीडिता ने एसडीएम एके रोहतगी को शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियो पर कार्रवाई की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार पीपलखेडी निवासी रामदेवी पत्नि रूपसिंह जाटव पति के साथ मंगवलार को एसडीएम रोहतगी के पास पहुंची यहां एक रामदेवी ने बताया कि नियमो के तहत गांव की आंगनबाडी कार्यकर्ता के पद पर उसकी नियुक्ति होना थी,लेकिन कल्पना पत्नि शैलेश पटेरिया निवासी चदावनी ने अपनी कक्षा 5 और 8 की फर्जी मार्कशीट लगाकर परियोजना अधिकारी रमन पाराशर से साटंगाठ कर यह नौकरी हथिया ली। 

रामदेवी का कहना है कि कल्पना ने वर्ष 93-94 में चदावनी के शासकीय स्कुल से कक्षा 5 व वर्ष 96-97 में उसी स्कूल से कक्षा 8वी की परीक्षा पास की है। इन दोनो अंकसूची में कल्पना की जन्मतिथि 14 जनवरी 1983 है,लेकिन कल्पना ने नौकरी के लिए जो अंक सूची लगाई है। उनमें स्कूल चदावनी के स्थान पर दतिया के जिले का निजी स्कूल ब्राईट पब्लिक स्कूल बसई है।

इसमें कल्पना ने खुद को कक्षा 5वीं वर्ष 2007-2008 में बताया है। और उसमें जन्मतिथि 14 जनवरी 93 बताई है। इस तरह कल्पना ने फर्जी अंकसूची व गलत जन्मतिथि दर्शाकर नौकरी ली है। रामदेवी का कहना है कि उसने यह सभी दस्तावेज सूचना के अधिकार के तहत लिए है। जो कि प्रमाणित है,पीडिता की मांग है कि इस मामले में तुरंत जांच कराकर नियुक्ति लेेने वाली आवेदिका और उसका साथ देने वाले विभागीय अधिकारी,कर्मचारियो पर कार्रवाई हो और नियमानुसार मेरी नियुक्ति हो। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!