शिवपुरी। एक आम और साधारण सी बता है कि आप कोई चीज क्रय करते हो तो उसका पैसा आपका चुकाना होगा। नगर पालिका ने शिवपुरी नगर के रहने वाले रहवासियो के घरो में नल कनेक्शन दिए है। नल के कनेक्शनों के रूप में सुविधा शुल्क बिल के रूप में बसूलती है। नल लगे है तो पानी भी आना आवश्यक है, लेकिन शिवपुरी के पेयजल संकट में नलो में से पानी नही टपकता है। शहर के 50 प्रतिशत नलो में सालो से पानी नही आ रहा है वे पूर्ण रूप से मृत हो चुके है। नगर पालिका के पास ऐसा कोइ ठोस आकंडा भी नही है कि शहर के कितने नल कनेक् शनो में पानी सालो से नही आता है। परन्तु हर माह बिल चार्ज जरूर होता है।
नलो में पानी नही तो,जनमानस नलो के बिल भी भरता है। नगर पालिका का लाखो रूपए नलो के बिलो के शहर पर बकाया है। नगर पालिका ने नला के बिलो पर जुर्माना लगाते हुए ब्याज ठोकने की भी तैयारी कर ली है।
प्रापर्टी टैक्स पर भी नपा लगाऐगी ब्याज
बताया जा रहा है कि प्रोपर्टी टैक्स भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इसके बाद अगर आपने टैक्स जमा किया तो आप पर 6.25 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। नपा का कहना है कि शहर के लोगों पर वर्ष 1997 से लेकर 2018 तक कुल 1 करोड की राशि बकाया है। जिसे उसे शहर वासियों से वसूलनी है। टैक्स जमा करने के लिए नगर पालिका के द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
31 मार्च तक संपति और जल कर नहीं भरा तो होगी वसूली
संपति कर अधिकारी पूरन सिहं कुशवाह ने करदाताओं की सुविधा के लिए नपा में काउंटरों की संख्या भी बडाई है, इसका लाभ उठा कर 31 मार्च तक प्रापर्टी टैक्स भर कर भारी जुर्माने, ब्याज और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है। करदाताओं से अपील है कि वह समय रहते अपने टैक्स अदा करें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।