शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि इंदार थाना क्षेत्र के रामगढ गांव में कोलारस विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के दमाद ने मतदाताओं के साथ मारपीट कर दी है। इंदार थाने की पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इंदार थाना पुलिस के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिहं यादव के दमाद अमित यादव ने रामगढ में रहने वाली रामकली पत्नि कल्लू राम खंगार के घर आरोपी अमित यादव पुत्र राजकुमार यादव व कल्ली पुत्र बहादुर यादव निवासी रामगढ आए। कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र यादव के दमाद अमित यादव ने रामकली से कहा कि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट देना, इस पर से रामकली ने कहा कि हमारी मर्जी उसे देंगें। इतना सुन कर दोनो आरोपियो ने रामकली के साथ मारपीट कर दी।
फरीयादिया ने उक्त मामले का शिकायती आवेदन इंदार थाने की पुलिस को दिया। इंदार थाने की पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए, अमित पुत्र राजकुमार यादव, कल्ली पुत्र बहादुर यादव निवासी रामगढ पर अपराध क्रमांक 63/18 पर से धारा 323, 294, 171सी, 34 आईपीसी, एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।