इमरान अली/कोलारस। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश खटीक ने खुलासा किया है कि मुंगावली में सौदा हो गया है। यह खुलासा उन्होंने कोलारस विधानसभा में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनको यह जानकारी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से मिली है। भरे मंच से उन्होंने इशारों इशारों में वहां मौजूद भाजपा नेताओं को कई बातें समझाने की कोशिश भी की। यह सभा राई गांव में आयोजित की गई थी।
बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चाएं चल रहीं हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चुनाव फिक्स हो गया है। दोनोें नेताओं के खाते में एक-एक जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। याद दिला दें कि यह चुनाव दोनों दिग्गज नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हुए हैं। यदि दोनों सीटें किसी एक के खाते में चली गईं तो दूसरे को बड़ा नुक्सान होगा।
चर्चाएं यह भी थीं कि फिक्सिंग के तहत तय हुआ है कि मुंगावली सीट कांग्रेस के पास जाएगी जबकि कोलारस भाजपा को मिलेगी लेकिन अब कुछ नई अफवाहें भी सामने आ रहीं हैं। कहा जा रहा है कि प्लान चेंज हो गया है। कोलारस सीट पर शिवराज सिंह ढील दे रहे हैं, जबकि मुंगावली जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। कोलारस में यदि भाजपा को नुक्सान होता है तो शिवराज सिंह को कई फायदे होंगे। सबसे बड़ा फायदा होगा क्षेत्रीय क्षत्रप यशोधरा राजे सिंधिया 2018 के चुनाव में शर्तें नहीं रख पाएंगी और दूसरा भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन 2018 में फिर से टिकट की मांग नहीं कर पाएंगे। चुनावी अफवाहों के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता का यह बयान हवाएं बदलने वाला हो सकता है।
मप्र चुनाव में सौदा हो गया है। भाजपा नेता ओमप्रकाश खटीक का खुलासा। pic.twitter.com/UnA0nNtrXJ— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) February 15, 2018

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।