शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के साथ उसी कॉलोनी में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि युवक कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था जिस पर महिला द्वारा मना किए जाने पर वह नहीं माना और छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
आदर्श कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कुछ दिनों से उसकी कॉलोनी में रहने वाला युवक शिवराज परमार उसे परेशान कर रहा था और उसका पीछा कर रहा था।
जब महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया तो युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद महिला ने सारी बात परिजनों को बताई और मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।