शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आईटीवीपी के सामने करैरा में दुकान पर से पुलिस ने अवैध तरीके से पेट्रोल बेच रहे दुकानदार को गिरफ्तार कर पेट्रोल जब्त किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आईटीबीपी के सामने स्थित दुकान से दुकानदार अवैध तरीके से पेट्रोल का विक्रय कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली जहां पर पुलिस ने दुकान में रखा लगभग 12 लीटर पेट्रोल जब्त किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राकेश पुत्र रामसिंह यादव निवासी घोसीपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।