सावधान भाजपा: आ रहे है सासंद सिंधिया, दौरा सेट

0
शिवपुरी। कोलारस का उपचनुाव इस समय अपने पूरे चरम पर आ गया है। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन की चुनाव की कमान शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने संभाल रखी है। कांग्रेस की ओर से सांसद सिंधिया इस चुनाव को लीड कर रहे है। कोलारस विधानसभा को लेकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिवसीय दौरा बना है। कांग्रेस के प्रेस नोट के अनुसार 4 दिन तक ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह के पक्ष में ताबडतोड जनसंपर्क करेंगें। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस विधानसभा को 11 से लेकर 15 फरवरी फरवरी तक चार दिवसीय दौरा कोलारस विधानसभा के विभिन्न गावोंं मेंं सभाओं को  संबोधित करेंगे सांसद सिंधिया 11 फरवरी को सुबह शिवपुरी में जनसम्पर्क उपरान्त 10 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर 10:30 बजे तेन्दूआ में  जनसभा, 11:30 बजे दीघोदी में जनसभा, 12:30 बजे गणेशखेडा में जनसभा 1:30 बजे पिपरौदा,बसाई अटलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे एवं किसानए मजदूर और आमजन विरोधी भाजपा की नितियों को उजागार करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि उपरान्त सांसध सिंधिया पिपरिया खेडा ब्लॉक बदरवास में 2:00 बजे जनसम्पर्क उपरान्त बराई पहुचकर 3:00 बजे जन सभा को संबोंधित करें उपरान्त 4:00 बजे बमौर 5:00 बजे भाटी 6:00 बजे पूरनखेडी में आयोजित जनसभाओं का आयोजित करेंगे।

रात्रि विश्राम शिवपुरी सांसद सिंधिया अगले दिन 12 फरवरी सोमवार को शिवपुरी से प्रस्थान कर कोटानाका पर सुबह 10:00 बजे जनसभा उपरान्त 11:00 बजे पहाडी में जनसभा 12:00 बजे डेहरवारा में जनसभा 1:00 बजे पडोरासडक में जनसभा उपरान्त 2:00 बजे रिजौदा में जनसभा उपरान्त 3 बजे सजाई में जनसभा 4:00 बजे माडागणेश खेडा में जनसभा उपरान्त मथना होकर 6:00 बजे पिरौंठ मे जनसभा को संबोधित करेंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!