सूतक में भरा कांग्रेस ने नामांकन, इसका अशुभ परिणाम: नरोत्तम मिश्रा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज कोलारस के अटरूनी टुकियाबद एवं सेसई खुर्द मे आमसभाओ को संबोधित करने पहुचें जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 14 साल के सांसद को विकास से ज्य़ादा तकलीफ क्यो है वो विकास करना और कराना क्यो नही चाहते। हम विकास करना चाहते है तो बो चुनाव आयोग मे शिकायत कर आते है। हम गोपीलाल जाटव को मंत्री बना रहे थे तो कांग्रेस वालों ने चुनाव आयोग मे शिकायत कर दी। उन्हें मंत्री नही बनने दिया। जब कांग्रेस वाले नामांकन भर रहे थे। उस दिन सूतक था ओर हमारी भारतीय संस्कृति मे शुभ काम सूतक मे नहीं किया जाता। 

क्योकि सुतक मे कोई भी शुभ काम करने के परिणाम अशुभ आते है कांग्रेस वालों को इसका अशुभ परिणाम नतीजा आने के बाद मिलेगा। उन्होने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही  सांसद सिंधिया कहते है कि कोलारस मे अब मंत्री 14 साल बाद आ रहे वो इतने दिन कहा थे। 

अब चुनाव आते ही कोलारस आ गए  मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आम जनता से कहा कि हम तो अब आए तो कुछ लेकर ही आये है खाली हाथ नहीं आये हम तो स्टॉप डेमो का भूमिपूजन कर रहे हैं नदी तालाब बना रहे है। 

पर सांसद सिंधिया खुद कितनी बार आए और कितना विकास कराया ये ही बता दे जब मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आम जनता से पूछा सांसद सिंधिया ने कोलारस विधानसभा में क्या विकास किया है तब वहां बैठे जनता एक स्वर में बोलती नजर आयी कोई विकास नहीं किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!