शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले भिलारी खुर्द रोड करोठा तिराहे पर एक बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए दूसरे बाइक सवार में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार चोटिल हो गाय जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले मे पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मनीष उर्फ अमित पुत्र कल्याणसिंह यादव निवासी वार्ड क्रमांक-15 यादव मोहल्ला ने शिकायत दर्ज करवाई गई बुधवार को रात लगभग 9 बजे के करीब वह अपने घर जा रहा था तभी भिलारी खुर्द रोड करोठा तिराहे के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस ने घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया एवं शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।