शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम तिघरी में दो युवकों ने मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण महिला शौच के लिए जा रही थी जिस पर आरोपियों ने उसे घर के आगे से निकलने के लिए मना किया और मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
किरन जाटव पत्नी किशोरलाल जाटव निवासी तिघरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार को वह शौच के लिए जा रही थी तभी सीताराम जाटव के घर के सामने से निकली तो उन्होंने रास्ता रोक लिया और कहा कि तुम यहां से शौच के लिए नहीं निकलोगी और गाली-गलौंज करने लगे।
जब महिला ने उन्हें गाली देने से मना किया तो सीताराम के साथ मनसुखा आ गया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला घर आई और परिजनों को मामले के बारे में बताया इसके बाद वह थाने गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।