शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अमरपुर में बुधवार को बहू के मायके जाने को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में लड़के के बड़े भाई ने बहू के भाई की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
छोटे पुत्र कैलाश आदिवासी निवासी अमरपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपनी बहन को लेने आया हुआ था लेकिन बहन के ससुर व बड़े भाई ने ले जाने से मना किया, लेकिन इसके बाद बहन जाने के लिए तैयार हो गई और वह अपनी बहन को बस में बैठकर जाने लगा।
इतने में बहन का जेठ आया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली-गलौंज करने से मना किया तो मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।