शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नवली में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेश पुत्र रामनाथ लोधी निवासी ग्राम बरोदी थाना अमोला ने बताया कि बीते रोज एक शादी समारोह में उसकी बलवीर से कहा-सुनी हो गई थी।
शुक्रवार को वह ग्राम नावली में मजदूरी करने गया हुआ था और जब वह लौटकर आ रहा था तो बलवीर अनपने साथी मनीराम, शिशुपाल गुर्जर निवासी नाक्सी मिल गए और उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब राजेश ने उन्हें गाली देने से मना किया और रास्ता देने को कहा तो सभी ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी।
मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना में युवक चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।