शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज पुलिस को झाडिय़ों में क्षत-विक्षिप्त लाश मिली थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर मामले में मर्ग कायम किया था। जांच में पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि 27 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि ग्राम घटारई का तालाब की सूखी जमीन झाडिय़ों में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने लाश को जब्त कर घटना स्थल की जांच-पड़ताल की।
इसके बाद मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लाश की शिनाख्ती की गई तो पता चला कि यह लाश भरत पुत्र विमल जोशी निवासी अलगी थाना की है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।