शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम इंदार में एक शराबी युवक ने महिला की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गुड्डी बाई पत्नी परमालसिंह रघुवंशी (45) निवासी इंदार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम के समय गांव का रहने वाला बबलू पुत्र रजोन्द्र रघुवंशी शराब पीकर उनके घर के आगे खड़ा होकर गाली-गलौंज कर रहा था। जब उसे ऐसा करने से मना और कहा कि घर में बहू-बेटी रहती है
जिस पर बबलू ने गुड्डी बाई की जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद गुड्डी बाई थाने आई और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।