मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सतेंद्रसिंह ने की। उन्होंने बताया कि धर्मा परिहार की 15 वर्षीय लड़की काजल निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी की सगाई मंगलसिंह परिहार निवासी नागाबाड़ी परिहार होटल देहात थाना शिवपुरी के लड़के से जनवरी माह में हुई थी और परिजनों ने आपस में तय किया था कि बालिग होने पर शादी करा दी जाएगी। लेकिन लड़के के विकलांग होने के चलते उन्होंने यह सगाई तोड़ दी थी। जिस पर लड़के के पिता ने उन्हें धमकी दी व खर्च किए गए रुपए वापस मांगे।
लड़के के विकलांग होने की बात छिपाई
सगाई के कुछ दिनों बाद पड़ोसी ने बताया कि आपने जिस लड़के के साथ अपनी बच्ची की सगाई की है वह विकलांग है। लड़के के पिता ने विकलांग होने की बात छिपाई जिस पर लड़के के परिजनों ने सगाई तोड़ दी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सगाई के वक्त लड़का अपनी जगह से उठा नहीं था जिस कारण उन्हें पता नहीं चल सका कि वह विकलांग है। जैसे ही पता चला तो उन्होंने सगाई तोड़ दी।
घर से उठा ले जाने की दी थी धमकी
सगाई टूटने की बात सुनकर लड़के का पिता मंगलसिंह परिहार लड़की के परिजनों के पास पहुंचा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा एवं लड़की को घर से उठा ले जाने व सगाई में खर्च किए 90 हजार रुपए मांगने की धमकी भी दी। घटना के समय काजल भी मौके पर थी और वह इससे इतना डर गई कि उसने घर में फांसी का फंदा बना आत्महत्या कर ली।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सहायक उप निरीक्षयक सतेंद्रसिंह ने बताया कि मामले की जांच होने के बाद पिता को काजल की हत्या का दोषी पाया गया और उस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।