कोलारस। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम कुशियन में शुक्रवार दोपहर एक नव विवाहिता ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कृष्ण पत्नी राजाराम जाटव 20 वर्ष निवासी कुशुअन ने अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। नवविवाहिता के परिजनों ने ससुरालीजनों पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं।
उनका आरोप है कि ससुरालीजन हमारी बेटी को बात- बात पर परेशान करते थे। इसी के चलते उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।