सुख भोगने के लिए की थी 2 शादियां, दोनों ने मिलकर जहर खिला दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शादीशुदा होने के बाद भी युवक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ा। जब इसकी पोल खुली तो दोनों पत्नियों के परिजनों ने उसे जहर खिला दिया। हालांकि पुलिस युवक के बयान को संदिग्ध मान रही है। टीआई संजय मिश्रा का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही प्रकरण दर्ज करेगी। 

जानकारी के अनुसार कल शाम छत्रपाल कुशवाह निवासी सलौदा गांधी पार्क में बेहोशी की अवस्था में मिला था। इस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां होश में आने पर छत्रपाल ने बयान दिया कि उसने दो शादियां की थी और दोनों पत्नियों के परिजनों ने उसे जबरन जहर खिला दिया। 

छत्रपाल के अनुसार 14 फरवरी की शाम को रायश्री गांव स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान मेरी पहली पत्नी के दोनों भाई दीवान और गजेन्द्र लाल कुशवाह और दूसरी पत्नी के भाई तेज सिंह एवं जीजा राजेन्द्र जाटव मुझे जबरन फैक्ट्री से उठा कर ले गए और पहले इन्होंने मुझे पीटा फिर गांधी पार्क में ले जाकर जहर खिला दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!