पुलिस पर प्रताणना का आरोप लगाकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत

0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र में पुलिस पर प्रताणना का आरोप लगाकर आत्मदाह करने वाले युवक की आज ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस प्रताणना के आरोपों को नकार रही है। वही मृतक के भाई ने इस मामले में प्रताणित करने वाले पुलिस आरक्षकों पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। बताया गया है कि उक्त युवक की गंभीर हालात और 90 प्रतिशत जले होने की हालात में डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया था। 

क्या था मामला
जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत अहीर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। बताया गया था कि युवक को पुलिस द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा था जिससे तंग आकर उसने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया था। विक्की यादव ने बताया कि बीते रोज देहात थाना क्षेत्र में हुई चोरी को लेकर पुलिस आए दिन उसे परेशान कर रही थी। 

मृतक ने बताया था कि वह एक मुर्गी के ठेले पर काम करता है। यहां भी बार-बार पुलिस उसे आकर परेशान कर रही थी और उसे थाने लेकर आ उसे मारती-पीटती और कहती थी कि चोरों का पता तू ही बताएगा। उसने बताया कि पांच साल पहले एक चोरी के केस में वह फसा था जिसके बाद से उसने कोई चोरी नहीं की। 

मृतक के परिजनो ने आरोप लगाया था कि पुलिस के अम्रतलाल, महेश तिवारी व नरेश उसके ठेले पर आए और उसे उठाकर थाने ले आए। जहां पुलिस वाले चोरी के संबंध में उसकी मारपीट करने लगे और कहा कि तुम पैसे दोगे तभी तुम्हें छोड़ेंगे। बार-बार प्रताडऩा से तंग आकर उसने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 

इनका कहना है-
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है में मामले की जांच करा रहा हूं। अब मामला अभी जांच में है। जो भी दोषी सामने आएगा कार्यवाही की जाएगी।
सुनील कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!