करैरा। जिले के करैरा के ग्राम मोरारीपुरा में पिछले लंबे दिनों से हाथ भट्टी की शराब के भण्डारण की मिल रही सूचनाओं के बाद पुलिस ने कल छापामार कार्यवाही की जहां से एक कैन में भरी 60 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि मौके पर बड़ी संख्या में शराब का भण्डारण था, लेकिन पुलिस के आने के आने की सूचना के पूर्व ही आरोपी ने शराब से भरे मिट्टी के बर्तनों को तोडक़र शराब फैला दी, लेकिन आरोपी प्लास्टिक की कैन में भरी शराब नहीं फैला सका और पुलिस ने उसे उक्त शराब के साथ दबोच लिया।
आरोपी के पास से पुलिस को एक छुरी भी मिली है जिस पुलिस ने जब्त कर उसके खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट सहित 25 बी की कायमी कर ली करैरा टीआई प्रदीप वाल्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें पिछले कई दिनों से करैरा के हिस्ट्रीशीटर सोनू पुत्र रामसेवक कोली के घर पर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने और उसकी सप्लाई करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं।
कल जब मुखबिर द्वारा उन्हें आरोपी के घर पर शराब का भण्डारण होने की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई जिस पर आरोपी के घर पर छापामार कार्यवाही की तो वहां से 60 लीटर शराब और एक छुरी प्राप्त हुई। जिसे जब्त कर आरोपी सोनू कोली को गिरफ्तार कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।