करैरा। जिले के करैरा के खैराघाट क्षेत्र में आज तडक़े पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध रेत से भरे तीन डंपरों को रेत का परिवहन करते पकड़ लिया है और तीनों डंपरों को जब्त कर माइनिंग विभाग को कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया है। आज सुबह करैरा टीआई प्रदीप वाल्टर गश्त के लिए निकले थे उसी दौरान उन्हें डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1482, एमपी 31 जीए 0240, एमपी 33 एच 1806 मिले। जिनमें रेत भरी हुई थी। श्री वाल्टर ने उक्त तीनों डंपरों को रोककर चालकों से डंपर के कागजात और रॉयल्टी की मांग की।
जिन्हें डंपर स्टाफ नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने तीनों डंपरों को जब्त कर लिया है और थाने ले आए। साथ ही खनिज विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।