वैश्य परिवार की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल, दो घण्टे में भी नहीं पहुंची पुलिस

NEWS ROOM
0
पोहरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पोहरी क्षेत्र के छर्च थाना क्षेत्र में अंर्तगत आज एक कार दुर्घटना ग्रस्त होकर पेड़ से जा टकराई। यह हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पति पत्नि सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए पोहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। जहां सभी की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां एक महिला की हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार महाबीर गर्ग निवासी बैराड़ आज शाम अपने परिवार के साथ साहवाद से अपनी कार मारूति के 10 क्रमांक एमपी 31 सीए 1172 में सबार होकर बापिस अपने घर लौट रहे थे। तभी छर्च थाना क्षेत्र के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सबार एक महिला 
उषा पत्नि गोपाल बंसल निवासी विजयपुर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही इस घटना में कार में सबार मृतक के पति गोपाल बंसल उम्र 51 वर्ष निवासी विजयपुर गुडड़ी बंसल और सौरब बंसल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में बैराड़ निवासी महावीर गर्ग और उनकी पत्निा गायत्री गर्ग भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें गायत्री की हालात गंभीर है। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

दो घण्टे तक तडपते रहे पुलिस 2 घण्टे बाद पहुंची
इस हादसे में सबसे अहम बात निकलकर यह सामने आई कि इस घटना की सूचना मिलने के 2 घण्टे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। बैसे तो पूरे प्रदेश में पुलिस 5 मिनिट में उपलब्ध होने का दबा करती है। वही इतने बड़े हादसे के बाद पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने 2 घण्टे के समय ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर साबलियां निशान खड़ा कर दिया है। इस घटना के बाद इनके परिजन 35 किमी दूर से पहुंच गए पर पुलिस पास से ही यहां नहीं पहुंच पाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!