बेटीयों को पेपर दिलाने जा रहे पिता पर युवकों ने मिलकर हमला बोल दिया, मोबाईल भी छींन ले गए

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अखाई नाले पिछोर रोड पर मंगलवार दोपरह 12.30 बजे पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों ने दो युवकों पर हमला बोल दिया है। जिससे दोनों युवक घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सिंगराम पुत्र सुवालाल और रामनाथ पुत्र जानकी प्रसाद अपनी पुत्री मिश्रा और शिवानी को अपने गांव इमलिया से मनपुरा विद्यालय में कक्षा 11 की परीक्षा में पेपर दिलवाने मोटर साईकिल से बैठाकर ले जा रहे थे। 

तभी पहले घात लगाकर बैठे आरोपी पुष्पेंद्र लोधी ढला, सुखदेव लोधी, मयंक लोधी महोबा टपरियन एवं उनके साथियों ने रास्ता रोककर लाठियों से हमला बोल दिया। जिससे दोनों लोगों को अनेक जगह  कर दिया। घटना में दोनों के हाथों में गंभीर चोट आई है। साथ ही आरोपी सिंगराम पुत्र सूबालाल का मोबाईल भी छीनकर ले गए हैं। 

घायलों को उनके परिजनों ने भौंती थाने में ले जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। भौंती थाना द्वारा मेडीकल कराने के लिए मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को शिवपुरी के लिए रैफर कर दिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!