शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कफार में खेत में बने कुएं में गिरने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मामले पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। बालिका के पिता रतिराम पुत्र हरभान लोधी निवासी कफार ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत पर गए हुए थे वहीं उनके साथ उनकी दो वर्षीय पुत्री भी साथ में गई थी। खेत पर काम होने की वजह से उन्होंने अपनी पुत्री को कुए के पास छोड़ दिया जहां खेलते-खेलते वह कुएं में गिर गई। जब तक बच्ची को कुएं से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।कुएं के पास खेल रही थी 2 साल की मासूम, गिर गई, मौत
2/25/2018
0
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कफार में खेत में बने कुएं में गिरने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मामले पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। बालिका के पिता रतिराम पुत्र हरभान लोधी निवासी कफार ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत पर गए हुए थे वहीं उनके साथ उनकी दो वर्षीय पुत्री भी साथ में गई थी। खेत पर काम होने की वजह से उन्होंने अपनी पुत्री को कुए के पास छोड़ दिया जहां खेलते-खेलते वह कुएं में गिर गई। जब तक बच्ची को कुएं से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।