शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नेशनल पार्क के पास एडीएम के पूर्व ड्रायवर की की झाडिय़ों में लाश मिली। पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार को सूचना मिली कि नेशनल पार्क के पास झाडियों में एक लाश पडी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां जाकर देखा तो झाडियों में बाइक पडी हुई है और वहीं व्यक्ति की लाश पडी हुई थी।
शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक का नाम पूरन कुशवाह (60) है और वह वन बिहार कॉलोनी का रहने वाला है। बताया गया है पूरन कुशवाह एडीएम का पूर्व ड्रायवर था जो अब रिटार्यड हो गया था। इस मामले में परिजन हत्या की आंशका जता रहे है। हांलाकि पुलिस ने इस मामले में परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।