शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत रविवार को परिच्छा की टगर पोहरी रोड शिवपुरी पर एक गामा के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
जसवंत यादव पुत्र तेजसिंह यादव निवासी ग्राम आमई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने घर जा रहा था तभी परिच्छा की टगर पोहरी शिवपुरी पर पीछे से तेजी गति से आ रही गामा के चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक जमीन पर गिर गया और सिर व चोट में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद गामा चालक मौके से भाग गया। घायल युवक की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल हो इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।