शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका के सफाईकर्मी अपने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर हडताल पर चल रहे है। सफाईकर्मियो के साथ साथ नियमित,आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल है। सफाई कर्मियो की हडताल के कारण त्यौहार पर सडको पर कचरे का ग्रहण लग चुका है,शहर की मुखिय सडको पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हडताल कर्मियो ओर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के साथ कई बार बैठक हो चुकी है लेकिन हडताल समाप्त नही हुई है। आज सफाई कर्मचायिो ने आगे हडताल जारी रखने और आगे भूख हडताल की चेतावनी तक दे डाली।
कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरू की थी। उनका कहना है कि कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल का निर्णय लिया। हड़ताल में नगर पालिका के नियमित, आउटसोर्स और सफाईकर्मी शामिल हैं। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है।
8 मांगों पर प्रशासन सहमत, दो मांगों पर कर्मचारी अड़े
नगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की 11 में से 8 मांगों को मानने पर सहमति जताई है। इसके बावजूद कर्मचारी हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण और पदोन्नति शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक नियमितीकरण और पदोन्नति की मांग पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी,आज हडतालियो ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि वह सिंधिया का अपना ज्ञापन देगें और 4 अगस्त से भूख हडताल पर बैठ जाऐगें,कुल मिलाकर अब सुलह का रास्ता नही निकल रहा है और अब सफाई कर्मी आगे लंबी लडाई लडने के मूड मे आ गए हैे।
250 कर्मचारियों के रिकॉर्ड की तलाश में जुटा प्रशासन
नियमितीकरण और पदोन्नति की प्रक्रिया में कर्मचारियों के रिकॉर्ड की उपलब्धता बड़ी चुनौती बन गई है। बताया जा रहा है कि करीब 250 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना है, लेकिन नगर पालिका के पास कई कर्मचारियों के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। रिकॉर्ड नहीं मिलने के कारण प्रशासन के सामने यह समस्या है कि नियमितीकरण और पदोन्नति की प्रक्रिया को किस तरह पूरा किया जाए। नगर पालिका प्रशासन अब कर्मचारियों से संबंधित गायब या अनुपलब्ध रिकॉर्ड की तलाश में जुटा है।
कचरा नहीं उठने से शहर में बढ़ी परेशानी
इधर, पांच दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्य मार्गों के साथ कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। समय पर कचरा नहीं उठने से नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।