रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पहाड़ी के नीचे ग्राम डेंकुआ में खेत से ट्रेक्टर निकालने के विवाद पर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। राजू पुत्र शिवराज गुर्जर निवासी नेहगवां थाना रन्नौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि घंसू उर्फ रामचरण पुत्र पंजाबसिंह गुर्जर निवासी बछोरिया रविवार को उसकी खड़ी गेहूं की फसल से ट्रेक्टर निकाल रहा था
जिस पर जब उसे रोका तो वह गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसने व अन्य लोगों ने मारपीट कर दी। वहीं घंसू उर्फ रामचरण पुत्र पंजाबसिंह गुर्जर ने बताया कि वह राजू पुत्र शिवराज गुर्जर के खेत से ट्रेक्टर निकाल रहा था जिसे उसने निकालने से मना कर दिया और गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी।
मामले में पुलिस ने राजू की शिकायत पर घंसू उर्फ रामचरण गुर्जर, बज्जुरसिंह गुर्जर, जगभान गुर्जर डेंकुआ थाना रन्नौद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं घंसू उर्फ रामचरण की शिकायत पर राजू पुत्र शिवराज गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।