घर जा रहे युवक में ट्रक ने मारी टक्कर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुना बायपास पर रविवार को बाइक सवार में युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। शेरू पुत्र कमल यादव निवासी छोटा लुहारपुरा पुरानी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को शाम के समय वह बाइक से अपने घर आ रहा था तभी गुना बायपास के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में युवक चोटिल हो गया जिसे वहां से निकल रहे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। 

ट्रेक्टर से गिरकर मजदूर की मौत
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चक भडौता में एक युवक की ट्रेक्टर से गिरकर मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 

निर्मल पुत्र मंशी आदिवासी निवासी चक भडौता रविवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकलकर ट्रेक्टर पर बैठ कर जा रहा था अचानक वह ट्रेक्टर से नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!